फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra 55th position in country in ease of living ranking

रहने के लिहाज से दुनिया के नंबर वन अजूबे का शहर पिछड़ा, ये मिली रेटिंग

Tue, 14 Aug 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Aug 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
agra 55th position in country in ease of living ranking
ताजमहल
दुनिया के सात अजूबों में पहले नंबर आने वाले ताजमहल का शहर आगरा देश के 111 रहने लायक शहर में काफी पिछड़ा हुआ है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वे में आगरा को 55वां स्थान मिला है। इस रैटिंग पर नगर निगम और अधिकारी संतोष जाहिर कर रहे हैं तो शहरवासी निराश हैं। उनका कहना है कि आगरा का अपेक्षाकृत विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
जारी सूची के मुताबिक नगर निगम से जुड़े लोग इस बात खुश हैं कि आगरा प्रदेश में चौथे स्थान पर है, जबकि प्रदेश में अन्य शहर ऐसे हैं, जहां आगरा से अधिक धन खर्च होता है। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि स्मार्ट सिटी के तहत काम कराए हो रहे हैं। इसके बाद आगरा की रेटिंग में सुधार आएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आगरा के अतिरिक्त प्रदेश के 10 शहरों को इस सूची में स्थान मिला है, इसमें आगरा से ऊपर वाराणसी, झांसी और गाजियाबाद हैं। आगरा चौथे स्थान पर है। इसके बाद लखनऊ, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद और रामपुर को जगह मिली है। रामपुर देश की सूची में सबसे नीचे 111 नंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मात खा गया शहर 

- स्वच्छता सर्वे में बेशक देश में 102वें स्थान पर हो, लेकिन यह भी बड़ी कमी रही
- रोड नेटवर्क के मामले में आगरा फेल, ट्रैफिक जाम बना हार का सबसे बड़ा कारण
- पेयजल की स्थिति बेहद खराब, ग्राउंड वाटर पीने लायक नहीं, जलकल विभाग फेल
- खेलकूद के मामले में हम फिसड्डी, इतनी बड़ी आबादी पर बड़ा स्टेडियम तक नहीं
- उद्योग धंधे हो गए चौपट, लोगों की बेरोजगारी भी बनी शहर के पिछड़ने की वजह 
- प्रदूषण के मामले में शहर की है खराब हालात, इस वजह से भी पिछड़ा गया शहर
- शहर की जनसंख्या घनत्व अधिक है, खुले क्षेत्रों की कमी है, सुकड़ रही सुविधाएं
- आवासीय सुविधाओं को मामले में भी आगरा पुणे आदि शहरों से काफी पीछे है

इस सर्वे के आधार पर होगा डेवलपमेंट 

agra 55th position in country in ease of living ranking
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त प्रकाश का कहना है कि अप्रैल में भारत सरकार ने शहर से संबंधित जानकारी मांग थी। करीब 18 प्वाइंट पर 4000 सवाल पूछे गए थे, जो केवल निगम से ही नहीं बल्कि अन्य विभागों से संबंधित थे। आगरा को देश में 55वां स्थान मिला है। 

यूपी में आगरा चौथे स्थान है। यह संतोषजनक स्थिति कही जा सकती है। नगर आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार ने यह सर्वे कराया ही इसलिए था कि इसके परिणाम के आधार पर यह देखा जाएगा कि किस शहर में किस क्षेत्र में काम करने आवश्यकता है। इसके
आधार पर काम होंगे। 

मेयर नवीन जैन का कहना है कि देश के सौ शहरों में आगरा को 55 वां स्थान मिला है, तो मैं इसे संतोषजनक मानता हूं। कभी कांग्रेस के शासनकाल में देश को गंदा देश माना जाता था, लेकिन मोदी और योगी सरकार की में काम हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि रही आगरा की बात तो हम काम कर रहे हैं हमारा संकल्प है कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना और अवस्थापना सुविधाएं विकसित करना ताकि लोग यहां रहने आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed