फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer Recruitment 2022 Special team will be deployed to nab fake candidates

अग्निवीर भर्ती: फर्जी अभ्यर्थियों की धरपकड़ के लिए तैनात रहेगी विशेष टीम, 20 दिन बंद रहेगी हाईवे की एक लेन

Mon, 19 Sep 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 20 दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली हर रोज अलग-अलग जिलों के युवा शामिल होने के लिए आएंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हाईवे की एक लेन बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2022 Special team will be deployed to nab fake candidates
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

अग्निवीर भर्ती रैली सिकंदरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार से शुरू होने जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था में 300 पुलिसकर्मी लगेंगे। हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। सोमवार रात से कॉलेज की तरफ 20 दिन तक हाईवे की एक लेन बंद रहेगी। अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मथुरा से आगरा की तरफ दो किलोमीटर तक हाईवे की एक लेन बंद रहेगी। कॉलेज के पहले कट से वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। एक लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाएगा। पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बाद वाहन मथुरा की लेन पर भेज दिए जाएंगे। हाईवे का डिवाइडर तोड़कर कट बनाए गए हैं। वहीं रैपुरा जाट और सिकंदरा की तरफ से भारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या नहीं रहे। सेना की ओर से कॉलेज के अंदर व्यवस्थाएं की गई हैं, जबकि कॉलेज के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी।
विज्ञापन

20 दिन तक रहेगी ये व्यवस्था 

इसको लेकर सेना के साथ पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 300 पुलिसकर्मी लगेंगे। हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। सोमवार रात से कॉलेज की तरफ 20 दिन तक हाईवे की एक लेन बंद रहेगी। अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी आते हैं। ऐसे में हाईवे पर रास्ता अवरुद्ध होगा। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी अभ्यर्थियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम

फर्जी अभ्यर्थी भी भर्ती में आ सकते हैं। इसको देखते हुए आर्मी इंटेलीजेंस के साथ एलआईयू भी लगी है। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी रहेंगे, जो नजर रखेंगे। विशेष टीम बनाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि भर्ती स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे आसपास निगरानी की जा सके। 300 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed