फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agneepath scheme- youth demonstrated, police foiled efforts to block

अग्निपथ योजना- युवाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने जाम लगाने के प्रयासों को किया नाकाम

Sat, 18 Jun 2022 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme- youth demonstrated, police foiled efforts to block
कासगंज में अग्निपथ योजना के विरोध में नगला पट्टी में विरोध प्रदर्शन करते युवा । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। बाईपास मार्ग पर युवाओं ने जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गांव की गलियों में दौड़ा दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते अतरौली मार्ग और बाईपास मार्ग पर पांच घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी पुलिस को छकाते रहे। इनसे निपटने के लिए पुलिस आगे पीछे दौड़ती रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से नगला पट्टी स्टेडियम में अतरौली रोड पर सेनाभर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की भीड़ जुटने लगी। अलग-अलग संगठनों से जुड़े युवा स्टेडियम में पहुंचने लगे। स्टेडियम में तिरंगा हाथ में लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री एवं गृहमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने स्टेडियम में जनसभा करके सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया। योजना को वापस लेने की मांग की। युवा नगला पट्टी स्टेडियम के बाहर निकलने लगे तो यकायक पुलिसबल ने स्टेडियम का गेट बंद करा दिया। फिर भी पुलिस को चकमा देकर तमाम युवा सड़क की ओर पहुंच गए। अतरौली मार्ग पर युवाओं ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यहां प्रदर्शन के दौरान युवा उग्र होने लगे। पुलिस ने युवाओं को दौड़ाया तो युवा गांव की गलियों की ओर भाग गए। गांव की गलियों से होते हुए युवा बाईपास की ओर निकल गए। जहां भगवंतपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर युवाओं ने रंगशाला की ट्रॉली लगाकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जाम लगाने के प्रयास नाकाम कर दिया। पुलिसकर्मियों ने स्वयं रंगशाला की ट्रॉली को सड़क के बीच से हटा दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ दीप कुमार पंत ने आक्रोशितों को समझा कर शांत किया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे के बाद थमा। जब प्रदर्शनकारी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस लौट गए।

नगला पट्टी स्टेडियम पर युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा। एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ दीप कुमार पंत सुबह ही मौके पर पहुंच गए। लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके दोनों अधिकारी उन्हें समझाते रहे। अधिकारियों के अलावा कासगंज कोतवाली सहित अमांपुर, सोरोंजी, सहावर थाने का फोर्स भी मौके पर आ गया। ढोलना थाना पुलिस भी मौके पर थी। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिसबल भी भेजा गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी व कर्मी प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed