{"_id":"62ad8ae14d073c2fdf11517d","slug":"agneepath-scheme-protest-stone-pelting-on-bus-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: 'अग्निपथ' पर मैनपुरी में हंगामा, घिरोर बाईपास पर रोडवज बस पर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: 'अग्निपथ' पर मैनपुरी में हंगामा, घिरोर बाईपास पर रोडवज बस पर पथराव
Sat, 18 Jun 2022 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:50 PM IST
सार
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में आगरा और मथुरा के बाद मैनपुरी में भी हंगामा हो गया। घिरोर बाईपास पर कुछ युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में शनिवार के कुछ युवकों ने रोडवेज बस के निशाना बनाया। घिरोर बाईपास पर पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से सवारियों में दहशत फैल गई। बस चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पथराव करने वाले मौके से भाग निकले। इस हमले में बस चालक के हाथ में चोट आई है।
बताया गया है कि बस जब घिरोर बाईपास से गुजर रही थी, तभी 15 से 20 युवकों ने अचानक से पथराव शुरू कर दिया। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को थोड़ा आगे ले जाकर रोक दिया। बस चालक के हाथ में चोट आई है। वहीं बस चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक पथराव करने वाले वहां से से भाग निकले।