फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agneepath scheme protest Kasganj police on alert over bandh call

Agneepath Scheme: बंद के आह्वान को लेकर अलर्ट पर रही कासगंज पुलिस, रेलवे स्टेशनों पर रही कड़ी चौकसी

Mon, 20 Jun 2022 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 06:39 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में बंद के आह्वान को देखते हुए कासगंज जिले में सोमवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस अलर्ट पर थी। कासगंज, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी रही। 

विज्ञापन
agneepath scheme protest Kasganj police on alert over bandh call
स्टेशन के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान होने के कारण कासगंज जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले के मिनी स्टेडियम में पुलिस तैनात रही। जिससे स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन के लिए युवा एकत्रित न हो सकें। इसके अलावा इलाके कई मार्गों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। नगर के सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज, बस स्टैंड चौराहों पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी अनिल कुमार सिसोदिया लगातार सभी थानों से अपडेट लेते रहे। पूरा दिन शांति के साथ गुजरा। योजना को लेकर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर रही कड़ी चौकसी 

रेलवे स्टेशन पर कड़ी सतर्कता रहा। रेलवे सुरक्षा बल के जवान स्टेशन परिसर व रेलवे लाइन के आउटर प्वाइंट पर लगातार नजर बनाए हुए थे। रेलवे स्टेशन के गेट पर रेलवे पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी थी। रेलवे स्टेशन पर लगातार दिन रात चौकसी की जा रही है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विभाग के लोग भी लगातार रेलपथ पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रेलवे परिसर व स्टेशन परिसर के आसपास कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। बंद का भी कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला।  सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली रेलवे स्टेशनों पर भी कड़ी चौकसी रही। यहां भी पुलिस लगातार गश्त करती नजर आ रही थी।

विज्ञापन


सीओ सिटी दीप कमार पंत ने कहा कि पुलिस लगातार अलर्ट पर है। बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस की टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed