फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agneepath Recruitment 2022 1.75 Lakh Youth Of 12 Districts Get Opportunity

Agneepath Scheme 2022: सेना भर्ती मेला हो रहा शुरू, भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो जाएंगे बाहर

Mon, 19 Sep 2022 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

कीठम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर सेना भर्ती मेला 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 10 अक्तूबर तक चलने वाली इस भर्ती मेले में पहले दिन कासगंज व ललितपुर की भर्ती होगा। 
 

विज्ञापन
Agneepath Recruitment 2022 1.75 Lakh Youth Of 12 Districts Get Opportunity
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर अग्निपथ सेना भर्ती मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है। 10 अक्तूबर तक चलने वाली इस भर्ती मेले में पहले दिन कासगंज व ललितपुर की भर्ती होगा। इसके लिए सोमवार रात 12 बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश शुरू हो गए। भर्ती के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन मना है। दवा या नशे का सेवन करने एवं लक्षण मिलने पर अभ्यर्थी को भर्ती से अयोग्य घोषित करते हुए बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व यशर्वधन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अलावा सेना ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया है। एक श्रेणी में एक अभ्यार्थि भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सेना में भर्ती नि:शुल्क सेवा है। भर्ती के नाम पर गुमराह करने वाले  दलाल व ठगों से सतर्क रहें। कोई भर्ती नहीं करवा सकता। दलाल व ठगों को भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार का धन या रुपया न दें। यदि अभ्यर्थी का किसी ठग या दलाल से संपर्क मिलता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। उसके खिलाफ मुकदमा होगा। 
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में हो रहीं भर्तियों में ये पाया गया कि उम्मीदवार प्रवेश पत्र के साथ छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा कर भर्ती में शामिल होने कोशिश कर रहे हैं। ऐसी धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। क्योंकि ऐसे लोग योग्य उम्मीदवारों की राह में बाधा बनते हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज दाखिल करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई होगी। ऐसे अभ्यर्थीयों को भविष्य की सभी भर्तियों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यह दस्तावेज ले जाएं साथ

- सेना भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ कक्षा 10 व 12वीं के प्रमाण पत्र, निवास, जाति, चरित्र, अविवाहित, एनसीसी, रिलेशन, खेलकूद प्रमाण पत्र एवं सिंगल बैंक खाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एफिडेविट मूल दस्तावेजों के साथ सभी प्रमाण पत्रों की तीन छाया प्रतियां, 20 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ले जाएं।

जिलों का तहसील वार भर्ती रोस्टर

- 20 सितम्बर को कासगंज व ललितपुर,
- 21 सितम्बर को ललितपुर व झांसी,
- 22 सितम्बर को झांसी व जालौन,
- 23 सितम्बर को जालौन व इटावा,
- 24 सितम्बर को इटावा व फिरोजाबाद, 
- 25 सितम्बर को फिरोजाबाद,
- 26 सितम्बर को आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस,
- 27 सितम्बर  को हाथरस, 
- 28 सितम्बर  को हाथरस व मैनपुरी,
- 29 सितम्बर  को मैनपुरी,
- 30 सितम्बर को एटा, 
- 1 अक्टूबर को एटा व अलीगढ़, 
- 2 अक्टूबर को अलीगढ़, 
- 3 अक्टूबर को अलीगढ़, 
- 4 अक्टूबर को मथुरा, 
- 5, 6, 7 व 8 अक्टूबर को मथुरा व आगरा,
- 9 अक्टूबर 2022 को आगरा
- 10 अक्टूबर 2022 को सभी 12 जिलों के डुप्लिकेट पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिये निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed