फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitation in mainpuri

जिले में नहीं थम रहा डेंगू, चार और ने तोड़ा दम

Sat, 02 Nov 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
agitation in mainpuri
करहल में मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते एसडीएम। संवाद - फोटो : MAINPURI
करहल/बिछवां। कस्बे में शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बताते हुए शनिवार की दोपहर बदहाल स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ इटावा रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि एक सप्ताह में मोहल्ले के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की जांच तक नहीं की।
विज्ञापन

बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर कुछ ही देर में जाम खोल दिया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। कस्बा करहल की गिहार कालोनी में किशन पुत्र हीरा (25) को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि युवक की मौत डेंगू से हुई है। उन्होंने बताया कि रोनी पुत्री राजेश (19) की आगरा में तीन दिन पहले तथा भगवती (55) की एक सप्ताह पहले डेंगू से पीड़ित होने पर मौत हो गई थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह बेहतर इलाज नहीं करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से गुस्सा लोगों ने दोपहर के समय इटावा रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रतन कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ कॉलोनी में पहुंचे। उनके समझाने पर लोगों ने कुछ ही समय में जाम खोल दिया।

एसडीएम ने कालोनी क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था किए जाने और वहां डेंगू पीड़ित लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभागीय टीमों को सक्रिय करने को निर्देश दिया। वहीं बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी मुकेश कुमार चिक पुत्र शंभू दयाल (35) की सैफई में डेंगू के चलते शुक्रवार की रात को मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार मुकेश दिवाली के पहले से वायरल बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका पूर्व में आगरा में उपचार कराया गया था, जहां डेंगू की पुष्टि हुई थी।
एक सप्ताह में डेंगू से तीन लोगों की मौत होने की बात परिजनों ने कही है। मोहल्ले में सफाई और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
-रतन कुमार वर्मा, एसडीएम करहल
करहल और सुल्तानगंज में डेंगू से मौत की जानकारी मिली है। रविवार को ही टीम भेजकर यहां के लोगों की जांच कराकर उपचार दिलाया जाएगा।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed