{"_id":"5d680aff8ebc3e93b31a4b4f","slug":"agitation-in-mainpuri-mainpuri-news-agr403197595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
किशनी के चौराईपुर सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करके जल्द सुधार की मांग की है। एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर सबस्टेशन पर तालाबंदी करने का एलान किया गया है।
क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से 18 घंटे की जगह आठ घंटे बिजली ही मिल पा रही है। सुबह-शाम और रात को रोजाना कटौती हो रही है। गुरुवार को परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध चौराईपुर सबस्टेशन पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता बीनू चौहान ने कहा कि विभाग लोगों के सब्र की परीक्षा ले रहा है। बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा रखने की ठान रखी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाए।
पूर्व सैनिक नत्थू सिंह ने कहा कि विभाग की मनमानी से लोग परेशान हो चुके हैं। वहां तैनात जेई सप्ताह में एक दो बार ही आते है। रात में कोई भी लाइनमैन सबस्टेशन पर नहीं रुकता है। अगर सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण एक सप्ताह बाद सबस्टेशन पर तालाबंदी करेंगे। इस दौरान दिनेश भदौरिया, दिनेश चौहान, बीटू चौहान, सुनील चौहान, राजेश कुमार, अंकित पांडेय, दिनेश कठेरिया, दीनदयाल जाटव, आजाद जाटव, संजय चक, सोनू राठौर, राजू चौहान, दीपू चौहान मौजूद रहे।