{"_id":"5d68099d8ebc3e93ad1032f2","slug":"agitation-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4031967158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से नहीं खुला विद्यालय अभिभावक बैठे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से नहीं खुला विद्यालय अभिभावक बैठे धरने पर
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिडौरा पर पड़ा ताला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरमई। बरनाहल विकासखंड में जुलाई से बंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिड़ौरा को खुलवाने के लिए ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही विद्यालय न खुलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिड़ौरा जुलाई से बंद पड़ा है। यहां 31 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां तैनात शिक्षक के विद्यालय न जाने के कारण दो महीने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अभिभावकों की बार-बार की शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो महीने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे अभिभावकों को उनके भविष्य की चिंता सता रही है।
गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर सांकेतिक रूप से धरना दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विद्यालय नहीं खुला तो वह बीएसए दफ्तर में धरना देंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन में गिरीश खान, नरेंद्र प्रताप, गौरव सिंह, बलराम सिंह, रामवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सनी कुमार, प्रदीप कुमार, विमलेश कुमार, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, सुदेश कुमार, उमेश कुमार आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यालय पर तैनात शिक्षक सुमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनका वेतन भी रोका गया है। उनके स्थान पर शिक्षक सुशील कुमार पांडेय को तैनाती दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे शुक्रवार से विद्यालय में हर हाल में ज्वाइन करना सुनिश्चित करें। शिक्षक के आने के बाद पढ़ाई सुचारु हो जाएगी।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए