फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitaion in mainpuri

रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
agitaion in mainpuri
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। काली पट्टी बांधकर रेलवे स्टेशन पर 21 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन

नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के सदस्य बुधवार को स्टेशन पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। यूनियन के शाखा मंत्री सुनील कुमार यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय की ओर से जारी 100 दिन के कार्य योजना से इंडियन रेलवे रोलिंग स्टाक कंपनी बनाने के प्रस्ताव को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण गाड़ियों को निजी क्षेत्र में चलाने के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। अंधाधुंध निगमीकरण और निजीकरण पर रोक लगाई
जाए। उत्पादकता आधारित बोनस का बढ़ाकर भुगतान किया जाए। ग्रुप सी सुपरवाइजरों को ग्रुप बी राजपत्रित का दर्जा शीघ्र दिया जाए। कुंवरपाल ने कहा ट्रैकमैनों की ड्यूटी आठ घंटे से ज्यादा होने पर ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। टिकट चेकिंग स्टाफ के रेस्ट हाउसों को वातानुकूलित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों को कार्य स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। जर्जर रेलवे आवासों की मरम्मत कराई जाए। रनिंग कर्मचारियों को बढ़े हुए रनिंग भत्ता के एरियर का शीघ्र भुगतान कराया जाए।

प्रदर्शन के बाद रेलमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया गया। इस मौके पर आलोक, मृत्युंजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, दीप प्रकाश, राधेश्याम, शीशराम, श्रीनिवास तिवारी, निर्मल यादव, पंकज रोशन, मुकेश यादव, शंकर लाल, शैलेंद्र कुमार, सुधीश बाबू, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed