फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitaion in mainpuri

जमीन पर कब्जे के विरोध में आमरण अनशन पर बैठा परिवार

Wed, 23 Oct 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
agitaion in mainpuri
कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठा कप्तान सिंह का परिवार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड कुरावली के गांव रोशिंगपुर निवासी एक किसान का परिवार बुधवार से कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठ गया। वे गांव के दबंगों की ओर से पट्टे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर नाराज हैं। उन्होंने जमीन वापस दिलाने तक अनशन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव रोशिंगपुर निवासी कप्तान सिंह अपने परिवार के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने तिकोनिया पार्क में धरना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी चार बीघा पट्टे की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई बार अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने दबंगों की ओर से धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कप्तान सिंह ने बताया कि जब तक उनकी जमीन से दबंगों का कब्जा नहीं हटता तब तक वे कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आमरण अनशन जारी रखेंगे। अनशन में कप्तान सिंह, अशोक कुमार, बेंचेलाल, दीपक, सोमवती और रूपायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed