फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitaion against health department

मरने वालों की मांगी डेंगू रिपोर्ट, भड़के ग्रामीण

Wed, 30 Oct 2019 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
agitaion against health department
बिछवां के गांव छाछा में डेंगू फैलने के बाद जीटी रोड पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। छाछा गांव में बुधवार को जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब डेंगू से मरने वाले एक व्यक्ति के परिजनों से जांच रिपोर्ट मांगी तो वे भड़क गए। इस पर परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के ही डेंगू पीड़ित एक मरीज को जीटी रोड पर लिटाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में हैं। एक सप्ताह में दो लोगों की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग मरने वालों को डेंगू से मौत मानने को तैयार नहीं है। रोड जाम की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने लोगों को किसी तरह समझाबुझा जाम को खत्म कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार छाछा गांव में लटूरी सिंह (65) व नफीस (35) पुत्र शहशाह की मौत डेंगू के कारण हो चुकी है। वहीं, करीब 22 अन्य लोग बीमारी की चपेट में आकर जिला अस्पताल, सैफई व आगरा में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लटूरी सिंह की मौत की जानकारी होने पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईपी दुबे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव जांच करने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरने वालों को डेंगू न होने की बात कही और उल्टा परिजनों से ही डेंगू की रिपोर्ट मांग ली।
इससे ग्रामीण भड़क गए और एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर आ गए। ग्रामीणों ने गांव के ही एक मरीज को सड़क पर लिटा दिया और जमा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग खुद जांच करता नहीं है और उल्टा मरीजों के परिजनों से रिपोर्ट मांगता है।
मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया जा रहा है। वहीं इलाकाई सरकारी अस्पतालों में भी इलाज और जांच की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
उपचार कराने के आश्वास पर माने
जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम भोगांव पीसी आर्य और सीओ प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद ग्रामीण जमा खोलने को तैयार हुए। करीब ढाई बजे तक जीटी रोड पर आवागमन ठप रहा।

गांव में कुछ लोग बीमार हैं, ग्रामीण बीमारी का कारण डेंगू बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार दें।
-पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed