फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   again houses collapse in Pthwari agra

बेसमेंट खोदाई से एक और मकान धराशायी

Sat, 27 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
 again houses collapse in Pthwari agra
पथवारी मैना गेट क्षेत्र में बेसमेंट की खोदाई की वजह से शुक्रवार दोपहर को एक और मकान ढह गया। हादसे के कुछ पल पहले ही बच्चे वहां खेल रहे थे। इसकी जानकारी पर महिलाओं ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची मकान मालकिन वार्ड 39 की पार्षद चित्रा देवी का भी लोगों ने घेराव किया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। ताल फिरोज खां निवासी पार्षद चित्रा देवी का मैना गेट स्थित हवेली बहादुर खां में बंद पड़ा मकान ढह गया। दहशत में आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साई महिलाओं ने पार्षद को मौके बुलाने की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक हंगामा किया। उनका कहना था कि मकान की जर्जर हालत देखकर वह कई बार उनसे मकान को गिराने की कह चुके हैं, मगर पार्षद ने सुनवाई नहीं की। आशा देवी का कहना था कि मकान गिरने के कुछ सेकेंड पहले तक आसपास के बच्चे वहां खेल रहे थे। गनीमत रही कि बच्चे अपने-अपने घर की ओर लौट गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचीं पार्षद चित्रा देवी को लोगों ने घेर लिया। पुलिस भी पहुंच गई। पार्षद ने मजदूरों को बुलाकर रहा मकान का बचा हिस्सा भी गिरवा दिया। बता दें धराशायी हुए मकान का पिछला हिस्सा बिल्डर मुकेश सिंघल के भूखंड से कुछ ही दूरी पर है। इस भूखंड पर मानकों के विपरीत खोदाई की गई थी। इस वजह से पिछले दिनों कई मकान धराशायी हो गए थे। लोगों का कहना है कि पार्षद का मकान भी बेसमेंट की खोदाई से ही ढहा है।
विज्ञापन


मकान में किराएदार था, इस वजह से इस गिराने में देरी हो रही थी।
- पार्षद चित्रा देवी, मकान मालकिन

बेसमेंट के लिए खोदाई खनन विभाग की अनुमति के बाद ही कराई गई थी। खोदाई के दौरान पूरी सावधानी बरती गई थी। फिर भी किसी का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश सिंघल, बिल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed