फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Vaibhav in Bihar, Agra's Sodhi will now scout for the next talent.

Agra News: बिहार में वैभव के बाद अब अगली प्रतिभा तलाशेंगे आगरा के सोढ़ी

Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
After Vaibhav in Bihar, Agra's Sodhi will now scout for the next talent.
आगरा। विजय नगर कॉलोनी निवासी हरविंदर सिंह सोढ़ी को बीसीसीआई ने बिहार की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में शामिल किया है। सोढ़ी ने पहले वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचाना था। अब उसी बिहार में उनकी नजर अगली क्रिकेट प्रतिभा की तलाश पर होगी।
विज्ञापन

समिति ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार की अंडर-19 टीम घोषित कर दी है। सोढ़ी ने पहले वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचाना था। सोढ़ी वर्ष 2021 में बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। उनके लंबे अनुभव का उपयोग बिहार की आयु वर्ग टीमों के चयन में किया गया है। तीन सदस्यीय चयन समिति में उनके साथ कृष्ण मोहन और पाथिक पटेल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

समिति ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टीम में आयुष शंकर, रितुराज राज सिंह, शाश्वत यादव, सार्थक झा और युवराज यादव सहित अन्य खिलाड़ी हैं। इसके अतिरिक्त, 11 खिलाड़ियों को सुरक्षित सूची में रखा गया है। सोढ़ी बृहस्पतिवार को पांडिचेरी पहुंच गए हैं। वहां बिहार और उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। चयनकर्ता के रूप में वह मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed