फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the dispute among women, sticks and sticks, stone pelting

महिलाओं में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, पथराव

Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
After the dispute among women, sticks and sticks, stone pelting
रुनकता। सिकंदरा स्थित मांगरौल गुर्जर में बुधवार रात दो पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले। पथराव भी किया गया। इसमें सात लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मांगरौल गुर्जर निवासी दिगंबर सिंह और धनवीर सिंह के घर आमने-सामने हैं। कुछ दिन पहले दोनों के परिवार की महिलाओं में कहासुनी हो गई थी। तब तो मामला शांत करा दिया गया था। तब से दोनों परिवार में तनाव था। बुधवार रात महिलाओं में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों में दिगंबर सिंह, नाहर, रानी और दूसरे पक्ष के सुमन, धनवीर, मुकेश के अलावा पड़ोसी प्रतिभा घायल हो गईं। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed