फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the agreement, the couple was sent off

समझौते के बाद दंपती को विदा किया

Sat, 22 Jan 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After the agreement, the couple was sent off
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के बीच चल रहे 25 विवादों की सुनवाई की गई। एक मामले में समझौता होने पर दंपती को परिवार परामर्श केंद्र से ही समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना घिरोर के गांव अल्लापुर निवासी अंशुल कुमार की शादी दीपिका देवी निवासी जिदरपुर थाना एलाऊ के साथ 20 जून 2021 को हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। अंशुल ने 29 दिसंबर 2021 को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर अपनी पत्नी पर उत्पीड़न करने की शिकायत की। एसपी ने मामले को समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत को पंजीकृत करने के बाद दीपिका को नोटिस जारी किया गया। दीपिका ने परिवार परामर्श केंद्र में अपना पक्ष रखा। शनिवार को दोनों पक्ष परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचे। दोनों पक्षों की बात केंद्र के सदस्यों ने सुनीं। उनके गिले शिकवे दूर कराकर उनके बीच समझौता करा दिया गया। इस मौके पर केंद्र के सदस्य आराधना गुप्ता, मधू यादव, ज्योती मैसी, मुजम्मिल मिर्जा, रामकिशन, मनोरमा सिंह, गंगा महेश शाक्य, भारती राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed