फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Lala, tension became for Anshu and Prabhat police

लाला के बाद अंशू व प्रभात पुलिस के लिए बने टेंशन

Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
After Lala, tension became for Anshu and Prabhat police
रफ़रोजाबाद ! नरेंद्र ऊर्फ लाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मणप्पुरम गोल्ड लोन आफिस में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के नाम आगरा पुलिस ने सार्वजनिक कर दिए हैं। निर्दोष और मनीष की मौत के बाद पुलिस ने जिन तीन बदमाशों के नाम सार्वजनिक किए हैं उनमें नरेंद्र उर्फ लाला के साथ अंशू और प्रभात शामिल है। अंशू और प्रभात पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस सोमवार देर शाम तक अंशू और प्रभात के बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों की माने तो दक्षिण थाने में तीन अंशू के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं जबकि एक अंशू दक्षिण थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। तीनों अपराधी अभी जेल से बाहर हैं। आगरा की घटना में कौन सा अंशू शामिल था। इस बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है लेकिन सोमवार देर रात तक पुलिस के हाथ अंशू के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। रविवार रात पुलिस ने अंशू की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन एक भी अंशू पुलिस के हाथ नहीं आया। वहीं प्रभात के बारे में पुलिस अफसर कोई जानकारी नहीं दे सके है। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि तीन अंशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन प्रभात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्रभात सिटी सर्किल के थाने रामगढ़, उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर का अपराधी नहीं है। इसलिए प्रभात के बारे में पुलिस अफसर शिकोहाबाद, सिरसागंज थाने से संपर्क किए हुए है। पुलिस अफसरों का मानना है कि प्रभात शिकोहाबाद और सिरसागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed