फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in a sheet

हत्या करने के बाद महिला का शव चादर में बांध कर फेंका

Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in a sheet
इलाहबांस (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर पड़ीना में महिला की हत्या करने के बाद शव को चादर में बांधकर फेंक दिया गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि गांव सलेमपुर पड़ीना के पास चादर में बंधा हुआ एक शव पड़ा है। थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे। चादर को खोलकर देखा तो करीब 23 वर्षीय महिला का शव निकला। मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी। इससे संभावना व्यक्त की गई कि हत्या गला दबाकर की गई है। हाथ पर प्रियंका नाम गुदा था। हाथ-पैर बांधने के बाद चादर में शव को बांधा गया था। जांच के दौरान शव की पहचान गांव औंग निवासी प्रियंका पत्नी दीपू गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार तक तो सभी लोग घर पर थे। इसके बाद ताला लगाकर कहां चले गए, इसकी जानकारी नहीं है। पूछताछ में पता चला कि करीब छह महीने पहले दीपू महिला को लेकर आया था। पुलिस महिला के मायके के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

-----
शव को ठिकाने लगाने की थी योजना
मौके पर कुछ लोगों का कहना था कि हो सकता है कि हत्या करने के बाद कातिल शव को बांधकर ठिकाने लगाने जा रहे हो। इस दौरान बाइक या किसी अन्य वाहन से शव वहां गिर गया हो। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कर ली गई है। औंग स्थित घर पर कोई नहीं मिला, मायके वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed