फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After getting deed of shop mistake in the intention money was grabbed Case registered

यूपी: दुकान का बैनामा होने के बाद आया नीयत में खोट, हड़प लिए रुपये; केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

दुकान का बैनामा कराकर पीड़ित को पूरी रकम नहीं दी गई। बकाया रकम मांगने पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचा। 
 

विज्ञापन
After getting deed of shop mistake in the intention money was grabbed Case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली नगर में संदीप जैन निवासी शिवगंज ने शांतिनगर निवासी पुष्पेंद्र, राजा व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 लाख रुपये में इन लोगों से एक दुकान का सौदा किया था। पुष्पेंद्र ने उसमें से 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था, 2 लाख रुपये बाद में देने की बात कही थी। मगर बैनामा हो जाने के बाद यह लोग बाकी रुपयों के लेकर टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि उसके भाई कुलदीप व प्रदीप कुमार ने मुमताज मार्केट बाबूगंज में स्थित एक दुकान बेचने के लिए पुष्पेंद्र सिंह निवासी गेस्ट हाउस के पास शांतिनगर एटा को 27 लाख रुपये में सौदा किया था। 25 लाख रुपये देने के बाद 2 लाख बाद में देने की बात कही थी। 14 जनवरी 2016 को पुष्पेंद्र सिंह ने 2 लाख रुपये का श्रेयस ग्रामीण बैंक एटा शाखा का चेक दिया। इसको जमा करने पर पता चला कि खाता तो काफी समय से बंद है। जिसकी शिकायत करने पर पुष्पेंद्र ने कहा कि खाता जल्द ही चालू करा देंगे। लगातार तीन बार चेक जमा किया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि नकद रुपये मांगे तो कई वर्षों से रुपये देने में आनाकानी करता रहा। तरह-तरह के बहाने बनाकर टालता रहा। जिसके बाद पंचायत की गई। जिसमें मेरा भाई कुलदीप जैन, शानू उर्फ शाहनवाज व तारिक मौजूद थे। बृहस्पतिवार को पुष्पेंद्र सिंह, उसका बेटा छोटू व राजा मिलकर मेरे घर पर आए और धमकी देकर बोले कि अब हम 2 लाख रुपये नही देंगे, जो करना हो कर लेना। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed