फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After friendship on Instagram, a teenager from Karhal went with a young man from Moradabad

UP: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती...मुरादाबाद की दूरी भी पड़ गई कम, किशोरी की हरकत से उड़े घरवालों के होश

Tue, 08 Jul 2025 02:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 08 Jul 2025 02:03 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में जानकर घरवाले भी हैरान हैं। वो चुपके से मुरादाबाद के दोस्त के साथ चली गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
After friendship on Instagram, a teenager from Karhal went with a young man from Moradabad
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल कस्बा निवासी एक किशोरी की इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद के रहने वाले गैर समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई। उनके बीच बातचीत होने लगी। किशोरी के लापता होने के बाद पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला के रहने वाले शख्स ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि एक जुलाई की सुबह उनकी 17 वर्षीय पुत्री कहीं चली गई। वह घर से जेवर आदि सामान अपने साथ ले गई। थाने में केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


अब पता लगा कि पुत्री इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद के रहने वाले गैर समुदाय के युवक से बातचीत करती थी। पुत्री को मुरादाबाद के मोहल्ला अबदुल्ला बाडा विलारी निवासी साकिब हुसैन अपने साथ ले गया है। पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना को लेकर परिवार के लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed