फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Etawah, now the challenge of Mathura; sights set on the quarter-finals.

Agra News: इटावा के बाद अब मथुरा की चुनौती, नजर क्वार्टर फाइनल पर

Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
After Etawah, now the challenge of Mathura; sights set on the quarter-finals.
आगरा। डॉ. गौर हरि सिंघानिया 28वीं उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट अंतर जिला चैंपियनशिप में इटावा को हराकर जीत का आगाज करने वाली आगरा वेटरन्स टीम रविवार को मथुरा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। लीग मुकाबला रविवार को दोपहर 12 बजे से रोहता के सूरजभान एकेडमी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी केके शर्मा होंगे। आगरा की टीम की कमान अजय कदम संभालेंगे। मथुरा के खिलाफ जीत हासिल करने पर टीम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। हारने वाली टीम के पास भी अगले दौर में पहुंचने का अवसर रहेगा। उसे अपने अगले मुकाबले में इटावा को हराना होगा। आगरा की टीम में धीरज शर्मा, गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, जुगल शर्मा, विनय शर्मा (विकेटकीपर), विवेक यादव, विजय चौहान, कौशल शर्मा, आशु यादव, हरीश बिष्ट, जयवीर सिंह और ओम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed