{"_id":"5d0b115e8ebc3e769d11bea3","slug":"after-a-week-of-wedding-bride-runaway-with-jewellary-articleshow-in-kishani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के आठ दिन बाद जेवर और नकदी लेकर दुल्हन 'गायब', तलाश में भटक रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के आठ दिन बाद जेवर और नकदी लेकर दुल्हन 'गायब', तलाश में भटक रहा युवक
Thu, 20 Jun 2019 10:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी थाना क्षेत्र में शादी के महज आठ दिन ही बीते थे कि दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। तलाश के बाद परेशान युवक ने अब थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा के गांव बरुआ निवासी सतीश कुमार की शादी छह जून को बिहार निवासी मंशा के साथ इटावा निवासी एक रिश्तेदार की मध्यस्तता के बाद हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, इस बीच 14 जून को घर से अचानक पत्नी लापता हो गई।
काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा। जब घर में अलमारी बक्सा आदि देखे तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों को नकदी और जेवर गायब मिले। पांच दिन तलाश में इधर उधर भटकने के बाद बुधवार को पीड़ित ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांचमें जुट गई है।

सतीश कुमार ने बताया कि दुल्हन घर में रखे कुंडल, सोने की जंजीर, अंगूठी, चांदी की करधनी और पांच हजार नकदी ले गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है।
रिश्तेदारों को भी जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदारों को भी जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।