फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after 9 years we did not got justice

नौ साल से नहीं हो रहा दाखिला खारिज, इसलिए की कोशिश

Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
after 9 years we did not got justice
पानीगांव खादर स्थित खेत पर आत्मदाह का प्रयास करने के दौरान किसान जुगलकिशोर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन(मथुरा)। किसान जुगल किशोर निषाद का कहना है कि पानीगांव क्षेत्र खादर में उसके पिता के नाम सन 1967 में चीरधारी पट्टा किया गया। राजस्व विभाग व तत्कालीन प्रधान ने उसके पिता को पट्टा का कब्जा भी दिलाया। 1978 में पिता मदनी की मृत्यु हो जाने पर वह अपने बच्चों को लेकर खेत पर ही झोंपड़ी बनाकर सब्जी व खेती कर रहा है। जमीन अपने नाम कराने के लिए उसने 2005 में न्यायालय की शरण ली। 2007 में न्यायालय ने जुगलकिशोर के पक्ष में जमीन का फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद 2009 से 2018 तक मांट तहसील में दाखिल खारिज कराने का प्रयास किया लेकिन राजस्व विभाग ने दाखिल खारिज नहीं किया।
विज्ञापन

जुगल ने बताया कि तीन दिन पहले एसडीएम व एआरओ मांट राजीव उपाध्याय उसके के खेत पर पहुंचे। जब उसने एसडीएम को जमीन के दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने कागजों को फेंक दिया और किसान व उसके बच्चों को गालियां दी। किसान ने कहा कि मेरे पास राजस्व विभाग के अधिकारियों को देने के लिए पैसे नहीं है। ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा हूं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम से की शिकायत
किसान के मुताबिक वह 3 अक्तूबर से अब तक मुख्यमंत्री पोर्टल पर दो बार और मंडलायुक्त व डीएम से भी शिकायत कर चुके हैं। रविवार को भी वह एसएसपी से बात करने के बाद तीन घंटे तक कोतवाली के बाहर प्रभारी का इंतजार करता रहा। तहरीर भी दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। करीब डेढ़ महीने बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आत्मदाह की कोशिश की।
दंबगों ने फसल नष्ट की
किसान जुगलकिशोर निषाद ने डीएम से की शिकायती पत्र में कहा कि दबंग उसके खेत पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खेत में हो रही फसल, बैंगन, मूली, घीया, सरसों, बाकला की फसल नष्ट कर दी। दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

वर्जन
किया है अवैध कब्जा
पानीगांव के एक किसान को खेत पर कब्जा दिलाया है। जुगल किशोर निषाद के पास जमीन संबंधी कोई कागज नहीं है। उसका नाम रिकार्ड में नहीं है। जुगलकिशोर ने अवैध कब्जा कर रखा था। -राजीव कुमार उपाध्याय, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed