फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After 36 days the water level dropped below the danger mark

Agra News: 36 दिन के बाद खतरे के निशान से नीचे उतरा पानी

Wed, 10 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
After 36 days the water level dropped below the danger mark
फोटो27नगला दुर्जन में भरे बाढ़ के पानी के बीच से होकर निकलते ग्रामीण।संवाद
कासगंज। गंगा का उफान अब थमने लगा है। 36 दिन के बाद बुधवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर कम हो पाया है। 5 अगस्त को गंगा का जलस्तर इस निशान को पार कर गया था। जलस्तर में अभी और कमी आएगी। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, अभी भी बाढ़ से प्रभावित हुए गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बाढ़ थमने के साथ ही बैराजों से प्रवाह में कमी आई। हरिद्वार के भीमगोंड़ा बैराज, बिजनौर के मध्यगंगा बैराज एवं नरौरा के चौधरी चरण सिंह बैराज से लगातार प्रवाह कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को यह प्रवाह और कम होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के मुताबिक से 10 से 15 सेंटीमीटर जलस्तर में और कमी आएगी। इसी के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में भरे पानी की निकासी शुरू हो जाएगी और बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलेगी। बाढ़ के प्रभाव से पटियाली इलाके के 26 गांवाें में ग्रामीण काफी समय से बाढ़ आपदा का सामना कर रहे हैं। इन इलाकों में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। पानी भरा रहने के कारण फसलों की क्षति का आकलन नहीं हो सका था। पानी उतरने के बाद क्षति का आकलन शुरू हो जाएगा। एसडीएम, पटियाली प्रदीप कुमार विमल का कहना है कि गंगा का पानी लगातार कम हो रहा है। अब शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत मिलने लगेगी। पानी उतरने के बाद फसलों की क्षति का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed