फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   afrrikan birds got in kasaganj

अफ्रीका से आया पक्षी कासगंज में मिला

Fri, 23 Oct 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
afrrikan birds got in kasaganj
कासगंज के सोरों में एक मकान की छत पर थक कर गिरे विदेशी परिंदे को ले जाते विशेषज्ञ - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। सात समंदर पार से उड़ान भरते हुए जिले की आवोहवा लेने आया विदेशी परिंदा शुक्रवार सुबह तीर्थनगरी में एक मकान की एक छत पर आ गिरा। पक्षी प्रेमियों ने उसको शरण देकर अफसरों को सूचना दी। वन विभाग की टीम रेसक्यू करने पहुंच गई। तीन घंटे तक अफसरों की परवरिश मिलने के बाद परिंदा फिर से अठखेलियां करने लगा। वन विभाग ने माना है कि यह परिंदा अफ्रीका से आया है। इसके अलावा अमेरिकन और आस्ट्रेलियन परिंदे भी अब आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मौसम जैसे-जैसे सर्द हो रहा है वैसे-वैसे पक्षी कासगंज जिले की जमीं पर अठखेलियों करने के लिए आने लगे हैं। भले ही अभी बड़ी संख्या में पक्षी न आए हों, लेकिन कुछ प्रजातियों के पक्षी जिले के आर्द्र क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं। इसके अलावा अफ्रीकी पक्षी कूट भी उड़ान भर रहा है। विदेश से उड़ान भरते हुए इस प्रजाति का एक परिंदा तीर्थनगरी सोरों में एक छत पर गिर गया। सूचना पर डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेसक्यू शुरू कराया। डॉक्टरों के साथ इस मेहमान परिंदे की परवरिश की। फिर सोरों के समीप एक बड़े आर्द्र क्षेत्र में इस पक्षी को भोजन करने और तैरने के लिए छोड़ा गया तो वह अठखेलियां करने लगा। विशेषज्ञों के मुताबिक कूट पक्षी पानी में रहना पसंद करता है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व तक प्रजातियां बढ़ने की संभावना
वन विभाग ने संभावना जाहिर की है कि दीपावली पर्व तक विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियां जिले में बढ़ जाएंगी। क्योंकि जैसे जैसे सर्दी शुरू हो रही है वैसे वैसे पक्षियों की आवक भी शुरू होने लगी है। विदेशी पक्षी दीपावली पर्व से यहां अठखेलियां करने लगते हैं और होली पर्व पर विदाई लेने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी का कहना
- अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पक्षियों की आवक धीमे धीमे शुरू हो गई है। अफ्रीकी पक्षी कूट जो थक हार कर सोरों में एक छत पर गिर गया था। रेसक्यू के बाद उसे पानी में छोड़ा गया। वह स्वस्थ हो गया है। फिलहाल उसे अपनी निगरानी में ही रख रहे हैं। यह पक्षी अपने और साथियों के साथ जिले में आया होगा। अन्य साथी भी दूसरे आद्र्र क्षेत्रों पर होंगे। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।

कासगंज के सोरों में एक मकान की छत पर थक कर बैठा विदेशी परिंदा

कासगंज के सोरों में एक मकान की छत पर थक कर बैठा विदेशी परिंदा- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed