फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates raise consciousness in society

समाज में चेतना जगाएं अधिवक्ता: केसरी

Sun, 02 Aug 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 02 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
 Advocates raise consciousness in society
आगरा कालेज के पंडित गंगाधर शास्त्री सभागार में शनिवार को पश्चिम बंगाल एवं बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने कांस्टीट्यूशनल क्लब आफ आगरा की वेबसाइट और लोगो का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

क्लब की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का काम समाज में चेतना जागृत करना है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कानून का पालन करना सभी का दायित्व है। दुख तब होता है, जब कानून के जानकार लोग भी व्यवस्था की चीरफाड़ शुरू कर देते हैं। मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की फांसी की सजा पर हुई टिप्पणियों को समाज और न्याय हित के विपरीत बताते हुए उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के प्रति सम्मान होना चाहिए। विचारों में विभिन्नता होते हुए भी सद्भावना का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को गाइड करते हुए उदाहरण दिया कि वादकारी का हित सर्वोच्च होने की अवधारणा बनी हुई है। लेकिन यह ठीक नहीं है। अपितु न्याय का हित सर्वोच्च होने की धारणा बनानी होगी। प्रत्येक अधिवक्ता का धर्म कानून की रक्षा करना है। क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डा. जेके पाठक ने आगरा, लखनऊ, इटावा, फीरोजाबाद, एटा, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस से आए वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। अध्यक्षता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति वीके मिश्रा ने की। न्यायमूर्ति वीके चतुर्वेदी, इंडिया बार कौंसिल के अध्यक्ष आदीश सी. अग्रवाल, यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष पीके सिंह, आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत, स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। क्लब के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डा. अनुराग शुक्ला, डा. शशि तिवारी, डा. वरुण सरकार, लोकेश दत्ता, राजकुमार अग्रवाल, रीता निगम, अंजलि दत्त, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया और जिले की बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला
क्लब के महासचिव डा. हेमेंद्र पाठक ने बताया कि क्लब समाज के कमजोर तबके के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा। अधिवक्ता और सरकार को कानूनी पहलुओं पर मशविरा देगा। एलएलबी और एलएलएम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल स्वर्ण पदक प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed