फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates on strike, did not do judicial work

अधिवक्ता से मारपीट और चौथ वसूली के मामले को लेकर अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike, did not do judicial work
कासगंज। अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट और चौथ वसूली के मामले को लेकर वकीलों में आक्रोश है। कासगंज बार एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला न्यायालय के अधिवक्ताआ बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य न होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कैलाश चंद्र राजपूत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष एवं सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि 18 मार्च को अधिवक्ता रविंद्र सिंह बघेल को घेरकर गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। जान लेने की नीयत से फायर किया और पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। पुलिस ने अधिवक्ता की नहीं सुनी और आरोपी केहरी सिंह की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि अमांपुर थाना पुलिस ने यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। इस दौरान केशव मिश्रा, अंजुम राहत, धर्मेश शर्मा, शिवकुमार सिंह, संजीव मिश्रा, अजय दीक्षित, अभिषेक गुप्ता, सत्यवीर सिंह, मुनाजिर रफी, मधुर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed