फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates created ruckus in Agra tehsil over non-registration of deed

Agra: तहसील में बैनामा पंजीकरण ठप...अधिवक्ताओं और कातिबों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 26 Oct 2025 04:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पक्षकारों के लिए सुविधा की बजाय दुविधा खड़ी हो गई है। 
 

विज्ञापन
Advocates created ruckus in Agra tehsil over non-registration of deed
ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की सदर तहसील स्थित निबंधन भवन में बैनामा पंजीकरण ठप है। ऑनलाइन सर्वर काम नहीं कर रहा। सात दिन से परेशान पक्षकार, अधिवक्ताओं और कातिबों ने शनिवार को हंगामा किया। ज्ञापन देकर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को घंटो इंतजार करने के बाद बैनामा नहीं होने से परेशान पक्षकारों ने हंगामा किया। अधिवक्ताओं ओर कातिबों ने ऑनलाइन प्रक्रिया का विरोध किया। सभी ने एकत्र होकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के नाम उप निबंधक मोहम्मद नईम रजा को ज्ञापन सौंपा। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सत्य प्रकाश धाकरे ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पक्षकारों के लिए सुविधा की बजाय दुविधा खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


एक दस्तावेज के लिए क्रेताओं और विक्रेताओं काे तीन से चार दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सदर तहसील बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कि पिछले सात दिनों से ऑनलाइन बैनामा सर्वर रुक-रुक कर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर सर्वर हैंग रहता है। एक-एक आवेदन में चार घंटे लग रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। सदर के पांच निबंधन कार्यालयों में हर दिन 150 ये 200 बैनामे पंजीकृत होते थे, पर अब इसमें परेशानी हो रही है। इससे राजस्व आय भी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन में श्याम सुंदर शर्मा, मनोज कुमार, इन्द्रपाल सिंह, संजय वर्मा, भगवान सिंह, अमरनाथ पाठक, विजय कुमार, राजेंद्र जैन, कपिल सिंघल, योगेंद्र जादौन, सत्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed