फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates and document writers burnt the effigy of the police administration

अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Advocates and document writers burnt the effigy of the police administration
आगरा। सदर तहसील में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने बुधवार को हड़ताल के छठवें दिन पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए। बृहस्पतिवार को भी तहसील में राजस्व व निबंधन कार्य ठप रहेगा।
विज्ञापन

तहसील में 19 मई को बैनामा कराने आए दयालबाग निवासी राहुल चौधरी एवं दस्तावेज लेखक राजेंद्र कुमार जैन के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पक्षकार की तहरीर पर पुलिस ने दस्तावेज लेखक व पुत्र के विरुद्ध हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया है। 20 मई से सदर तहसील में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक हड़ताल पर हैं। तहसील बार अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत का कहना है कि दस्तावेज लेखक के साथ जीआईसी मैदान के पास लूट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस व प्रशासन के खिलाफ तहसील परिसर में सांकेतिक अर्थी निकाल कर पुतला दहन किया गया। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने हड़ताल खत्म कराने के लिए वार्ता की, लेकिन बेनतीजा रही। बृहस्पतिवार को हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। आंदोलित लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया जाएगा। धरना स्थल पर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के महासचिव सतीश पचौरी, मनोज कुमार, मान सिंह, भगवान सिंह, देवी सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, सतीश अग्रवाल, कृष्ण दीक्षित, आशू यादव, रामकृष्ण दत्त उपाध्याय, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में हड़ताल से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रभावित नहीं होगा। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि आवेदक प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सात दिन में जांच कर प्रमाणपत्र के आवेदन का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए किसी भी जनसुविधा केंद्र से आवेदक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed