फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate shot dead while on morning walk police force deployed in firozabad

Firozabad: बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ताओं में आक्रोश, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 19 Dec 2022 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:53 AM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के गांव लालऊ में सोमवार की सुबह अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Advocate shot dead while on morning walk police force deployed in firozabad
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार की सुबह लालऊ गांव के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला मुख्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिवशंकर दुबे (46) सोमवार सुबह बैंदी मार्ग पर टहलने निकले थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर एसएसपी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जिला मुख्यालय के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगा रहा। अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय से जिला अस्पताल तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। अधिवक्ताओं की मांग थी कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। मांगों को लेकर अधिवक्ता जिला अस्पताल परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। 

डीएम व एसएसपी के मौके पर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भाई रमाशंकर दुबे की तहरीर पर मोहल्ला भीमनगर निवासी धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, अधिवक्ता शिवशंकर की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed