फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advocate

लाल पट्टी बांधकर वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 16 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
advocate
16एमएनपी-08-दीवानी पर लाल पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव/घिरोर/करहल। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जिले भर के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने लाल पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दीवानी में मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय ने बताया बार काउंसिल की मांगों को प्रदेश सरकार लंबे समय से पूरा नहीं कर रही है। इसके विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया है। सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव, रचना सिंह, चरन सिंह यादव, तरुण गौतम, हेमेंद्र दुबे, अनिल शर्मा, कमलेश मिश्रा मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सचिव माधवेंद्र सिंह यादव ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा बार काउंसिल की मांगे पूरी नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार किया गया है। पूरन सिंह शाक्य, संजीव यादव, उपदेश यादव, कृष्णपाल सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव, सुशील यादव, सुशील वर्मा, प्रवीन शाक्य मौजूद रहे। भोगांव तहसील में तहसील अभिभाषक परिषद के शिवकुमार दुबे, धर्मेंद्र कुमार राजपूत, अशोक कश्यप, आरसी तिवारी, पंकज सक्सेना, राजेश पांडेय, हेमंत मिश्रा, अमन यादव, मुकुट बिहारी राजपूत मौजूद रहे। घिरोर तहसील में शैलेंद्र सिंह यादव, अजय कुमार शाक्य, राघवेंद्र शाक्य, हेमसिंह यादव, अभिनंदन यादव, यतेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, सर्वेश यादव, प्रभात दुबे, अनिल कुमार चौहान आदि उपस्थित रहे। करहल में भी अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed