फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate Mahendra Pratap Singh Demand for arrest of mohammed zahid in Mathura

Mathura: जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी की मांग, श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार ने एसएसपी को दिया प्रार्थनापत्र

Wed, 15 Jun 2022 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 10:53 AM IST
सार

मथुरा के एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के पक्षकार हैं। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले में आगरा की जामा मस्जिद के सदर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Advocate Mahendra Pratap Singh Demand for arrest of mohammed zahid in Mathura
वृंदावन कोतवाली में संतों के साथ महेंद्र प्रताप सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जामा मस्जिद आगरा के सदर मोहम्मद जाहिद उर्फ पप्पू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। एसएसपी ने उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को एसएसपी आगरा को भेजे जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जामा मस्जिद आगरा के सदर की गिरफ्तारी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने इस प्रार्थना पत्र को आगरा एसएसपी भेजे जाने का आश्वासन दिया है। प्रार्थना पत्र में वादी ने खुद की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। 
विज्ञापन


बता दें कि महेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा के पुरातत्व विभाग को नोटिस भेजकर कहा था कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे ठाकुर केशव देव विग्रह को श्रीकृष्ण जन्मस्थान वापस लाया जाए। इसके बाद ही उन्हें धमकी मिली है। इसका ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद महेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा में मोहम्मद जाहिद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed