फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate falls from eighth floor during police raid dies

Agra: पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, धोखाधड़ी का दर्ज था मामला

Sat, 02 Mar 2024 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में बीती रात पुलिस दबिश के दौरान अधिवक्ता की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस अधिवक्ता को गिरफ्तार करने के लिए गई थी।

विज्ञापन
Advocate falls from eighth floor during police raid dies
पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को पुलिस दबिश के दौरान युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। थाना न्यू आगरा में अधिवक्ता के खिलाफ बंधक बनाकर बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह वांछित चल रहे थे। पुलिस तलाश में लगी थी। अपार्टमेंट में उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी थी। डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, माना जा रहा है कि अधिवक्ता बचने के लिए दूसरे फ्लैट में छिप गए। इस दौरान गिरने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुनील शर्मा पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 801 में करीब एक महीने से रह रहे थे। रात को लगभग 10:45 बजे एक गाड़ी से 7-8 पुलिसकर्मी अपार्टमेंट पर पहुंचे। 3 दरोगा के साथ एक महिला पुलिसकर्मी के अलावा सादा कपड़ों में एक व्यक्ति और था। पुलिसकर्मियों को फ्लैट नंबर 801 में जाना था। वह अपार्टमेंट की सीढि़यों की तरफ चले गए। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही किसी के गिरने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अपार्टमेंट के भूतल पर टहल रहे लोगों ने गेट पर मौजूद गार्डों को बताया। गार्ड दौड़कर पहुंचे तो फ्लैट नंबर 802 की तरफ भूतल पर सुनील शर्मा गिरे हुए थे। तभी पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। मगर, लोगों ने रोक लिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने लहूलुहान अधिवक्ता को गाड़ी में रखा। हास्पिटल में चिकित्सक ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस दबिश देने गई थी। तभी अधिवक्ता की गिरने से मौत हुई है। माना जा रहा है। वह छिपने के लिए फ्लैट संख्या 802 में गए होंगे। फ्लैट खाली पड़ा है। निर्माण चल रहा है। इस दौरान गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपार्टमेंट सहित अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हो सकता है हंगामा, पुलिस अलर्ट
अधिवक्ता की मौत की जानकारी से शनिवार को हंगामा हो सकता है। इस पर पुलिस रात से ही अलर्ट हो गई। रात में घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भेजा गया। घटना के बाद परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा था। वहीं डीसीपी सिटी भी एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस से घटना की जानकारी ली।
 

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर आई, पति नहीं थे
एसएन मेडिकल कालेज पर अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह दवा खाकर सो रही थीं। तभी धड़धड़ की आवाज आई। वह नींद से जाग गई। पता चला कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे। वह तलाशी लेने लगे। तब पति वहां पर नहीं थे। इसके बाद पुलिस चली गई। कुछ देर बाद गार्ड ने पति के गिरने की सूचना दी। थाना न्यू आगरा पुलिस को छोड़ूंगी नहीं। उनके खिलाफ कार्रवाई कराऊंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed