फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate dies due to car collision, accident happened on Radha Raman Road

कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, राधा रमन रोड पर हुआ हादसा

Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies due to car collision, accident happened on Radha Raman Road
मृतक सुभाष यादव का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राधारमन रोड पर बुधवार की देर रात एक अधिवक्ता को मार्ग से गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी 45 वर्षीय सुभाष यादव वर्तमान में परिवार के साथ शहर के आवास विकास कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वह दीवानी में अधिवक्ता थे, बुधवार की रात करीब 10:30 बजे वह राधारमन रोड पर फुटपाथ पर टहल रहे थे, तभी मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार हैचबेक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। टक्कर मारने वाली कार को लोगों ने पकड़ लिया, उधर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed