{"_id":"6700bb24a537f26fa00a27be","slug":"advertising-company-owner-fell-into-such-a-trap-lost-four-lakh-rupees-in-three-minutes-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एडवरटाइजिंग कंपनी का मालिक ऐसे जाल में फंसा...तीन मिनट में गवांए चार लाख रुपये, चाहते हुए भी कुछ न कर पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एडवरटाइजिंग कंपनी का मालिक ऐसे जाल में फंसा...तीन मिनट में गवांए चार लाख रुपये, चाहते हुए भी कुछ न कर पाया
Sat, 05 Oct 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:35 AM IST
सार
आगरा में एडवरटाइजिंग कंपनी का मालिक ऐसे जाल में फंसा कि महज तीन मिनट में उसकी आंखों के सामने चार लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। वो चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
आगरा के संजय प्लेस में एडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक के बैंक खाते से उनका मोबाइल हैक करके साइबर अपराधियों ने 3 मिनट में 4 लाख रुपये निकाल लिए। जब तक खाता बंद कराया तब तक देर हो चुकी थी। पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
कृष्णा कालोनी सिकंदरा निवासी शिवराम सिंघल का संजय प्लेस में ऑफिस है। दोपहर 1:43 बजे उनके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के मैसेज आने लगे। वह नेट बैंकिंग नहीं करते हैं, इसलिए गौर नहीं किया। 1:46 बजे दूसरा ओटीपी आया। इसके बाद उनके बैंक से 1 लाख व 3 लाख निकाले जाने के दो मैसेज आए। वह केनरा बैंक, सिकंदरा पहुंचे तब पता चला कि उनका मोबाइल हैक करके नकदी निकाली गई है।
उनके मोबाइल से अ़ॉनलाइन नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने का मैसेज भेजा गया। इसके बाद ओटीपी आए और पैसा निकल गया।