फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADRDE DRDO has created the first ever skydiving formation of Human Tiranga in air

Agra: स्काई डाइवर्स ने किया कमाल, आगरा में 15 हजार फुट ऊंचाई पर बनाया तिरंगा

Thu, 11 Aug 2022 10:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 10:34 PM IST
सार

आसमान में तिरंगा बनाने वाले जांबाज अधिकारियों में विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने 4.5 किमी तक स्काई डाइविंग की।

विज्ञापन
ADRDE DRDO has created the first ever skydiving formation of Human Tiranga in air
एडीआरडीई और एयरफोर्स अधिकारियों ने स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया - फोटो : DRDO

विस्तार

ताजनगरी आगरा के आसमान में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर एडीआरडीई और एयरफोर्स अधिकारियों ने स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया। आजादी के अमृत महोत्सव में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में बृहस्पतिवार को तीन स्काई डाइवर्स केसरिया, सफेद और हरे रंग की डाइविंग ड्रेस पहनकर कूदे और स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया। 
विज्ञापन


एडीएआरडीई के चीफ टेस्ट जंपर के साथ एयरफोर्स के दो अधिकारी भी रहे। आसमान में तिरंगा बनाने वाले जांबाज अधिकारियों में विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने 4.5 किमी तक स्काई डाइविंग की।
विज्ञापन


एयरफोर्स के विमान से स्क्वाड्रन लीडर चयन मेहता ने 15 हजार फुट की ऊंचाई पर बनाए गए तिरंगे की एरियल फोटोग्राफी की। मलपुरा ड्रापिंग जोन में किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के वीडियो को डीआरडीओ ने रात में ट्वीट कर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed