{"_id":"62f5368ce1c3f42b07670c24","slug":"adrde-drdo-has-created-the-first-ever-skydiving-formation-of-human-tiranga-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्काई डाइवर्स ने किया कमाल, आगरा में 15 हजार फुट ऊंचाई पर बनाया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्काई डाइवर्स ने किया कमाल, आगरा में 15 हजार फुट ऊंचाई पर बनाया तिरंगा
Thu, 11 Aug 2022 10:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:34 PM IST
सार
आसमान में तिरंगा बनाने वाले जांबाज अधिकारियों में विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने 4.5 किमी तक स्काई डाइविंग की।
विज्ञापन
एडीआरडीई और एयरफोर्स अधिकारियों ने स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया
- फोटो : DRDO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के आसमान में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर एडीआरडीई और एयरफोर्स अधिकारियों ने स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया। आजादी के अमृत महोत्सव में 15 हजार फुट की ऊंचाई पर मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में बृहस्पतिवार को तीन स्काई डाइवर्स केसरिया, सफेद और हरे रंग की डाइविंग ड्रेस पहनकर कूदे और स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया।
एडीएआरडीई के चीफ टेस्ट जंपर के साथ एयरफोर्स के दो अधिकारी भी रहे। आसमान में तिरंगा बनाने वाले जांबाज अधिकारियों में विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने 4.5 किमी तक स्काई डाइविंग की।
एयरफोर्स के विमान से स्क्वाड्रन लीडर चयन मेहता ने 15 हजार फुट की ऊंचाई पर बनाए गए तिरंगे की एरियल फोटोग्राफी की। मलपुरा ड्रापिंग जोन में किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के वीडियो को डीआरडीओ ने रात में ट्वीट कर जारी किया।