{"_id":"5e4d77078ebc3ef2891b4dba","slug":"adopt-kasganj-news-agr430314780","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन सहावर ने कस्बे के परिषदीय विद्यालयों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन सहावर ने कस्बे के परिषदीय विद्यालयों को लिया गोद
विज्ञापन
कासगंज सहावर की चेयरमैन जाहिदा सुल्तान विद्यालय गोद लेने की घोषणा करतीं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेकर उसे संवारने की बीड़ा नगरपंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने उठाया है। बुधवार को तीन प्राइमरी पाठशालाओं को गोद लिया। चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने बताया कि कस्बा के प्राइमरी पाठशाला द्वित्तीय के 275, जूनियर के 110, प्राइमरी पाठशाला प्रथम के 226 बच्चों को गोद लेकर इन बच्चों के लिए कापी-किताब, पेंसिल, बॉक्स आदि वस्तुएं बांटी जाएंगी।
विद्यालय में शौचालय, पेयजल, इंटरलॉकिंग एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाएं नगर पंचायत सहावर के द्वारा की जाएंगी। साथ ही बुनियादी सुविधाएं विकसित करने और स्वच्छता के लिए प्रयास करेंगे। वहीं तीनों स्कूलों के टॉपर बच्चों को हर साल सम्मानित किया जाएगा वहीं इनको पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के दो अनाथ बच्चों शीवा पुत्री शरीफ कक्षा 7 निवासी मोहल्ला कुरैशी एवं छात्रा रश्मि बाल्मीक कक्षा 1 की आजीवन शिक्षा की जिम्मेदारी चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने ली।
इस दौरान अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह वैस, सभासद रशीद अहमद, अजय गुप्ता, रामकिशोर, राजकुमार, मुराद अहमद, नौशाद, अंगन लाल, मोहम्मद समी अंसारी, गुलजार अहमद, ताहिर अली, विजय कुमार, शमशुल कमर के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह विकार अहमद श्रीमती नीलोफर के अलावा शिक्षक शगुफ्ता ,आदर्श वर्मा ,आभा वर्मा ,अशोक कुमार ,रेखा यादव, ममता सक्सेना ,प्रीति वास ने हेमलता, मीनाक्षी रानी, लक्ष्मी स्वरूप मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजहर बेग ने किया।