फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADO Panchayat sweeper gets his luxury car cleaned on duty time In Akola at Agra

Agra: साहब! की लग्जरी गाड़ी चमका रहा सफाईकर्मी, गांवों में झांकने तक नहीं जाते, गंदगी से जन्म लेती बीमारियां

Sat, 25 Feb 2023 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

आगरा से एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक सफाईकर्मी ड्यूटीसमय पर एडीओ पंचायत की गाड़ी चमका रहा है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में नालियां बजबजाती रहती हैं और सफाईकर्मी काम पर नहीं आते।  

विज्ञापन
ADO Panchayat sweeper gets his luxury car cleaned on duty time In Akola at Agra
एडीओ पंचायत की गाड़ी साफ करता सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गांवों में भले ही गंदगी फैली हो, लेकिन साहब! लग्जरी गाड़ी चमकनी चाहिए। सफाईकर्मी तैनाती क्षेत्र में काम करने नहीं पहुंचते, लेकिन वेतन समय पर आ जाता है। इसकी मुख्य कारण यही है कि वह जनता की नहीं साहब की गंदगी साफ करने में जुटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन

सफाईकर्मी एडीओ पंचायत की लग्जरी गाड़ी कर रहा साफ

मामला अकोला ब्लॉक क्षेत्र का है। यहां शनिवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक सफाईकर्मी ड्यूटी टाइम पर एडीओ पंचायत शैलेंद्र सोलंकी की लग्जरी गाड़ी को साफ करते दिख रहा है। उससे ड्यूटी पर तैनाती क्षेत्र में न जाने का कारण पूछा गया तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो गांवों में सफाईकर्मी तैनात तो हैं, लेकिन वह कभी सफाई के लिए आते नहीं। नतीजतन नालियां चोक रहती हैं। गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण भयानक बीमारियां जन्म लेती हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं देता। 

अधिकारियों की सेवा में जुटे सफाईकर्मी

शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर कोई भी अधिकारी गांवों में सफाईकर्मियों के ड्यूटी पर न जाने पर गंभीर क्यों नहीं है। साफ है कि कर्मी नियुक्त तो आमजन के लिए हैं, लेकिन अधिकारियों की सेवा करके पगार रूपी मेवा खा रहे हैं, वह भी बिना अपनी ड्यूटी निभाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed