फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADO-BMM will start community toilets

एडीओ-बीएमएम शुरू कराएंगे सामुदायिक शौचालय

Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
ADO-BMM will start community toilets
मैनपुरी। गांव को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए निर्मित सामुदायिक शौचालयों का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ ईशाप्रिया ने आदेश दिए हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को बैठक कर एडीओ आईएसबी और एनआरएलएम के बीएमएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी डीसी एनआरएलएम को करेंगे।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसमें से अब तक 458 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शौचालय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। इसके बाद भी शौचालय संचालित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक आहूत की। बैठक में उन्होंने ब्लॉकवार एडीओ आईएसबी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत बीएमएम को सार्वजनिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि संबंधित स्वयं सहायता समूह कार्य नहीं कर रहा है तो दूसरे समूह को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस पूरे कार्य की मॉनीटरिंग के लिए उपायुक्त एनआरएलएम रंजीत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी एडीओ आईएसबी और बीएमएम उन्हें रिपोर्ट देंगे। इस दौरान डीपीआरओ स्वामीदीन, डीसी मनरेगा पीसी राम व अन्य मौजूद रहे।

-----
‘उपचुनाव में निभाएं जिम्मेदारी’
सीडीओ ने एडीओ पंचायतों के साथ उपचुनाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव भी सामान्य चुनाव की भांति ही गंभीरता से लिया जाए। इसमें लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत के ऊपर अहम जिम्मेदारी है। इस दौरान गांवों में विकास कार्य संचालित रखने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed