Mission Admission: परीक्षा नहीं मेरिट से लिए जाएंगे आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश, जानिए विषयवार सीटें
सेंट जोंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश फॉर्म की फीस 250 रुपये है। कॉलेज में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने लगे हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी इसी हफ्ते से आवेदन लिए जाने लगेंगे। कॉलेज प्रशासन ने तय किया है कि इस बार भी परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश के लिए पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट www.stjohnscollegeagra.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कॉलेज की ओर से प्रवेश फॉर्म की फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।
नैक से एक ग्रेड प्राप्त है
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सेंट जोंस कॉलेज वर्ष 1850 से संचालित है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से वर्ष 2016 में कॉलेज को ए-ग्रेड दिया गया। कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश के लिए सर्वाधिक मारामारी होती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से समय-समय पर कंपनियों को कॉलेज में आमंत्रित किया जाता है, प्रति वर्ष कैंपस प्लेसमेंट हो रहे हैं। कॉलेज में एनसीसी आर्मी, एयर विंग, एनएसएस के साथ रोवर्स एंड रेंजर्स की इकाई है। खेलकूद पर भी जोर दिया जाता है।
स्नातक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटें
पाठ्यक्रम - सीटेंबीए - 640
बीएससी - 360
बीकॉम - 240
बीकॉम वोकेशनल - 360
बीबीए - 120
बीसीए - 60
नोट: - बीकॉम वोकेशनल, बीबीए व बीसीए सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम हैं।