{"_id":"6140fba58ebc3e5ad880158d","slug":"admission-difficult-even-after-getting-marks-for-promoted-students-agra-news-agr5076097181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नत छात्रों को अंक मिलने के बाद भी प्रवेश मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नत छात्रों को अंक मिलने के बाद भी प्रवेश मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में इंटरमीडिएट में प्रोन्नत का परिणाम पाने वाले यूपी बोर्ड के छात्रों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले इन्हें बिना अंक दिए प्रोन्नत किया गया। अब क्रॉस लिस्ट में अंक दिया गया है तो अंकपत्र जारी नहीं किया गया। वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया बंद होने जा रही है। ऐसे में बिना अंकपत्र के छात्रों का प्रवेश पाना मुश्किल हो जाएगा।
जिले में इंटरमीडिएट के 1766 छात्रों को प्रोन्नत का परिणाम मिला। ये सभी अंकपत्र का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ छात्रों ने अंक सुधार परीक्षा का फार्म भरा है, यह परीक्षा 18 सितंबर से प्रस्तावित है। इसका भी परिणाम आने में समय लगेगा।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन का कहना है कि विवि की ओर से वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर घोषित करने पर छात्र विद्यालय में अंकपत्र के बारे में जानकारी कर रहे हैं। विद्यालय में 57 छात्रों को प्रोन्नत का परिणाम मिला है। क्रॉस लिस्ट में इनके अंक भेज दिए गए हैं, अंकपत्र का इंतजार किया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय और बोर्ड कार्यालय में पूछने पर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना का कहना है कि बोर्ड ने छात्रों को फंसा रखा है। बिना अंकपत्र के छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि कुछ अंकतालिकाएं मंगलवार को बोर्ड की ओर से उपलब्ध भी कराई गई हैं। बुधवार को दिखवाया जाएगा।