फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration Try to avoid collision

टकराव टालने की कोशिश में जुटा प्रशासन

Sun, 13 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
administration Try to avoid collision
अरूण्‍ा माहाौर हत्‍याकांड - फोटो : अमर उजाला आगरा
दलित गर्जना न्याय मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के महाघेराव के दौरान किसी भी टकराव को टालने के लिए प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। कोशिश यह की जा रही है कि प्रदर्शन को कलेक्ट्रेट से दूर किसी बड़े मैदान तक सीमित कर दिया जाए और अधिकारी वहीं पहुंचकर ज्ञापन रिसीव कर लें। कुछ अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य पर लगाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण माहौर की हत्या के विरोध में दलित गर्जना न्याय मोर्चा का गठन किया गया था। इस मोर्चे के झंडे तले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने 18 मार्च को कलेक्ट्रेट के महाघेराव का एलान किया है। इस प्रदर्शन में बड़े नेताओं के आने का दावा किया जा रहा है तो वहीं रिकार्ड तोड़ भीड़ लाने की योजना है। सभी संगठनों ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर प्रशासन भी इस प्रदर्शन को लेकर सतर्क है। प्रशासन नहीं चाहता है कि कोई टकराव के हालात पैदा हों और कलेक्ट्रेट के घेराव की वजह से एमजी रोड की यातायात व्यवस्था बिगड़े। इसलिए कोशिश की जा रही है कि प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट से दूर किसी भी बड़े मैदान में ही प्रदर्शन करने को मनाया जाए और वहां वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वीकार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जीआईसी मैदान, बिजली घर स्थित रामलीला मैदान, जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क आदि का विकल्प सुझाया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए तेजतर्रार अफसरों को लगाया जा रहा है। ताकि कोई बीच का रास्ता निकल सके।
हालांकि हिंदूवादी कलेक्ट्रेट के घेराव पर ही अड़े हैं। इस संबंध में एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी तक अनुमति के लिए आवेदन नहीं आया है। जब आवेदन प्राप्त होगा तब इस विषय पर विचार किया जाएगा।
क्राइम मीटिंग में छाया गोकशी का मुद्दा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि गोकशी और गोतस्करी के मामलों में गंभीरता के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर में किसी भी सूरत में गोकशी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि अगर कोई कानून तोड़े तो उस पर सख्ती बरती जाए। माना जा रहा है कि उन्होंने भाजपा के महाघेराव की तैयारी के मद्देनजर ऐसे निर्देश दिए हैं।

उन्होंने फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए कहा। होली के मद्देनजर निर्देश दिए कि डीजे पर प्रतिबंध सख्ती से लागू कराया जाए। होलिका दहन के स्थानों का सीओ और थाना प्रभारी खुद मुआयना करें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लाइन 64 आवास और बनाए जाएंगे। पुराने आवासों की मरम्मत कराई जाएगी। पेयजल की कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed