फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aditya Gaur most expensive player in the agra badminton Premier League,

आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी बने आदित्य गौड़

Mon, 26 Nov 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 26 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Aditya Gaur most expensive player in the agra badminton Premier League,
एबीपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान सदस्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग (एबीपीएल) के लिए रविवार देर रात तक आगरा क्लब में खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोलियां लगीं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से लीग के मैच 21 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेंगे। लीग के सभी मैच एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में सबसे महंगे खिलाड़ी आदित्य गौड़ को पचास हजार रुपये में खरीदा गया। महिला वर्ग में सबसे महंगी बैडमिंटन की खिलाड़ी एकता कालिया रहीं। उनकी 29,000 रुपये में नीलामी हुई। आदित्य गौड़ जहां टीसा से खेलते हुए दिखेंगे, वहीं एकता कालिया अफसर स्मैशर्स की ओर से खेलती दिखाई देंगी। 
विज्ञापन


आदित्य गौड़ और एकता कालिया दोनों बैडमिंटन की प्रदेश स्तर के खिलाड़ी हैं। दोनों ने कई बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर का नाम रोशन किया। एकता कालिया रेलवे की ओर से भी खेलती हैं। एबीपीएल में टीसा, फ्लाई बॉय एसर्स, इंस्पिरेशन स्ट्राइर्क्स, अफसर स्मैशर्स और व्हॉइट टाइगर्स की टीमें होंगी। हरेक टीम में 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें से आठ खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जबकि चार खिलाड़ियों को पर्ची के आधार पर टीम में स्थान मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी की अध्यक्ष आरके कोठा ने की। नीलामी प्रक्रिया की जिम्मेदारी श्रेया की रही। संचालन राहुल पालीवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमोद चाहर, दीपक माहेश्वरी, उपेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, एपी भल्ला, यतींद्र चौहान, केसी श्रीवास्तव, आसिफ अली, मनीष गोयल, आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।  

Aditya Gaur most expensive player in the agra badminton Premier League,
एबीपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान सदस्य - फोटो : अमर उजाला
टीम: टीसा, मालिक- संजय काला
विनीत, शुभम भट्ट, निष्कर्ष चौहान, राधा, आदित्य व्यास, आदित्य गौड़, दक्ष, निशांत पूनिया, हरेंद्र, सनी, योगेश रावत और कनिष्का को स्थान मिला है। 

टीम: फ्लाई बॉय एसर्स, मालिक- विक्रम व विशाल गुप्ता
नंदनी, शुभम आनंद, गुलाब सिंह, निखिल, खुशी राय, राहुल पालीवाल, मयंक जैन, अनुज कपूर, सौरभ, प्रकाश जादौन, बबीता। 

टीम: इंस्पिरेशन स्ट्राइर्क्स, मालिक- दिनकर खनूजा
विवेक, आकाश कुमार, दिनकर खनूजा, यश मेहता, पवन अग्रवाल, निधि, अयान खान, अमित, दीपाली, विशाल, अजय, निष्कर्ष बंसल। 

टीम: अफसर स्मैशर्स, मालिक- आसिफ अली
अनुभव, ध्रुव, एकता कालिया, सुमित कपूर, अगम, नीरज जैन, राजीव यादव, विशाल ठाकुर, ललित सहारा, पार्थ, अंतरिक्ष जैन, सचिन ठाकुर।

टीम: व्हाइट टाइगर्स, मालिक- विनोद शीतलानी
हर्ष सिंह, विनोद, आयुष, राहुल गोगिया, संतोष तिवारी, प्रगति गुप्ता, अजय महाजन, दुष्यंत झा, अंजलि, परि, आदित्य परिहार, राजमणि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed