फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADGC threatened on lobbying in the case Agra News

Agra News: केस में पैरवी पर एडीजीसी को धमकी, मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Sep 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 10:20 AM IST
सार

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बाह के मामले में पैरवी की, जिसमें कोर्ट ने पांच आरोपियों आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोप है कि सजा होने के बाद मुल्जिमों ने कोर्ट से बाहर आते ही एडीजीसी को धमकाया। 
 

विज्ञापन
ADGC threatened on lobbying in the case Agra News
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा कोर्ट ने थाना बाह के मामले में पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुल्जिमों ने कोर्ट से बाहर आते ही एडीजीसी को धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। इससे एडीजीसी दहशत में हैं। मामले की शिकायत एसएसपी से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला दो सितंबर का है। कोर्ट ने थाना बाह के राज्य  बनाम अलकेंद्र आदि के मामले सजा सुनाई थी। बाह के विक्रमपुर निवासी अलकेंद्र उर्फ अखिलेश, बलकेंद्र उर्फ संदीप, अन्नू उर्फ अनूप, मोनी उर्फ मनीष और अनिरुद्ध को आजीवन कारावास से दंडित किया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मधु शर्मा ने केस में प्रभावी पैरवी की थी। दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, शाम तकरीबन 4:30 बजे कोर्ट से बाहर निकलते ही मुल्जिमों ने धमकी दी। कहा कि तुमने मुकदमे में बहुत पैरवी की है। हम सबकी सजा कराई है। इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


आरोपियों  की धमकी से एडीजीसी मधु शर्मा दहशत में हैं। उन्होंने परिवार के साथ भी खतरे की आशंका जाहिर की है। यह भी बताया कि मुल्जिम जिले के टॉप 10 अपराधिायों की सूची में शामिल हैं। एडीजीसी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद थाना न्यू आगरा में पांचों अभियुक्त अलकेंद्र, बलकेंद्र, अन्नू उर्फ अनूप, मोनी उर्फ मनीष और अनिरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की सुरक्षा की मांग

मामले में जिला शासकीय और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पैरवी करने पर धमकी मिलेगी तो कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में एडीजीसी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। वहीं आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता शिशुपाल कसाना, बाबा दीवान सिंह, राजेंद्र कुमार कर्दम, दिनेश चंद शर्मा ने भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed