फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG Security inspected the security arrangements of Taj Mahal

Agra News: ताज की निगरानी के लिए बनेगा हाईटेक कंट्रोल रूम, एडीजी सुरक्षा ने परखी व्यवस्था

Thu, 29 Sep 2022 01:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 01:29 PM IST
सार

एडीजी ताज सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ताजमहल में भ्रमण कर स्मारक की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
ADG Security inspected the security arrangements of Taj Mahal
ताजमहल में एडीजी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का सुरक्षा घेरा और सख्त होगा। यलो और रेड जोन में निगरानी के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनेगा, जिससे पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मॉकड्रिल की संख्या बढ़ाई जाएगी। पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिससे वो सुखद अनुभव के साथ वापस जाएं। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ताजमहल के निरीक्षण के बाद सुरक्षा संबंधी बैठक में यही बात कही।

विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचे थे। उन्होंने ताज के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सीसीटीवी कैमरों के कार्य करने के बारे में जानकारी ली। बैरियर और वाच टावर पर तैनात पुलिस और पीएसी के जवानों की संख्या के बारे में पूछा। ताज में तकरीबन डेढ़ घंटा गुजारने के बाद एडीजी ने सर्किट हाउस में बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने ताज की सुरक्षा के लिए सभी विभागों से बेहतर समन्वय से काम करने और विशेष कार्य योजना (एसओपी) के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मॉकड्रिल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी को तैयार होना चाहिए। इसी हिसाब से मॉकड्रिल कराई जाएं। इसमें कर्मचारी से लेकर अधिकारी होने चाहिए। मॉकड्रिल की संख्या भी बढ़ाई जाए। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम होना चाहिए, जिससे बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे होंगे ठीक

ताजमहल के यलो जोन में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों पर भी बैठक में चर्चा हुई। एडीजी ने कैमरों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। यलो जोन में शिल्पग्राम के पास पुलिस का कंट्रोल रूम बना हुआ है। अब इस कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जाएगा। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। पुलिसकर्मी इसी कंट्रोल रूम से निगरानी करेंगे। ताज के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

प्रमुख बिंदु

- ताजमहल की सुरक्षा में अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और भी सुदृढ़ होगी।
- मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को इस वर्ष अधिक करने का भी निर्णय लिया गया।
- देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविध और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विचार विमर्श करके योजना बनाई जाएगी।
- यमुना की तरफ से वाच टावरों से निगरानी की व्यवस्था पहले से है। इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed