फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG inspects the security of Shri Krishna Janmasthan and Idgah Shahi Masjid in Mathura

मथुरा: एडीजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

Tue, 05 Apr 2022 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 06:32 PM IST
सार

गोरखपुर की घटना के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने दोनों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
ADG inspects the security of Shri Krishna Janmasthan and Idgah Shahi Masjid in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा को दुरुस्त बताते हुए और सुदृढ़ करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करते हुए असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत होगी। एडीजी ने जन्मस्था परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल होने आए एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सभी चीजों को करीब से देखा है। यहां की व्यवस्था दुरुस्त है। पिछले दिनों हुई स्थिति पर भी अच्छी तरह से काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी समिति बनी हुई है, जिसने सुबह से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा है। 

विज्ञापन

अगर जरूरत पड़ी तो सुरक्षा में बदलाव संभव 

उन्होंने कहा कि समिति ने भ्रमण के बाद विचार विमर्श किया है और एक बार फिर बैठक कर इस पर चर्चा की जाएगी। गोरखपुर की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो सुरक्षा व्यवस्था चल रही थी और जो शासन से अनुमोदित है उसी के अनुसार अभी सुरक्षा व्यवस्था चल रही है। अगर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत पड़ती है तो चुनौतियों के देखते हुए उस पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी कहा कि हम हमेशा अपनी चीजों पर प्रो एक्टिव रहते हैं। ओपन माइंड से चीजों को देखते हैं। यहां की शांति व्यवस्था और असामाजिक तत्वों को देखते हुए व्यवस्था और और सुदृढ़ करने के लिए काम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा योजना में संशोधन किया जाएगा। 

एडीजी ने एक घंटे तक किया निरीक्षण 

उन्होंने कहा कि यहां सख्त पहरा है लेकिन कुछ और बेहतर करते हुए इसमें सुधार लाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद पर करीब एक घंटे तक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी ने सुरक्षा पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे और कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया। 

निरीक्षण के दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआरपीएफ के कमाडेंट(द्वितीय) विशाल सिंह, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ सुरक्षा राममोहन शर्मा के अलावा पीएसी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed