{"_id":"5d242c978ebc3e6cf035cc85","slug":"adg-inspected-the-security-arrangements-of-shri-krishna-janmabhoomi-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा, व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा, व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश
Tue, 09 Jul 2019 11:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा।
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने सोमवार को मथुरा के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर एवं ईदगाह परिसर के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे उपकरण अगर खराब हैं तो उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। सुरक्षा में कोई चूक न हो, खुफिया एजेंसी अपना काम रही हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का दायित्व शासन और प्रशासन का है।
जुनेजा ने कहा कि सुरक्षा में यदि कोई कमी है तो उसे स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन कर दूर कर लिया जाए। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुरक्षा के सारे उपकरण परखे गए हैं। उपकरणों में कोई खराबी नहीं है।

Trending Videos
नए उपकरण लगाने के निर्देश
एडीजी सुरक्षा ने बताया कि खराबी वाले उपकरणों को हटा कर नए उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। वैसे तो जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पुख्ता है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थलों पर स्कैनर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि श्रावण भादो मेला को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और सुरक्षा के कारण भक्त श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
बैठक में आईजी आगरा ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी शलभ माथुर, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के अलावा जन्मस्थान की सुरक्षा से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।