फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adg ig

एडीजी और आईजी ने चुनाव से पूर्व किया बूथों का निरीक्षण

Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
adg ig
टूंडला के ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज में निरीक्षण कर जानकारी लेते डीजीपी अजय आनंद व आईजी ए सतीश गण - फोटो : TUNDLA
टूंडला। उपचुनाव को लेकर एडीजी और आईजी ने सोमवार को बूथों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए मातहतों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एडीजी और आईजी ने कोतवाली में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगरा रेंज के एडीजी अजय आनंद और आईजी ए. सतीश गणेश ने सोमवार दोपहर ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बूथों पर बिजली, पानी और मतदाताओं के चढ़ने उतरने की व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि उपचुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 40 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों के लिए पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के अलावा दो हजार से अधिक कांस्टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed