{"_id":"620205cfd55d1b282435f431","slug":"adg-agra-zone-gives-guidelines-to-the-para-military-force-and-the-state-armed-force-regarding-the-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मतदान से पहले की शाम चुनौती भरी, रहें तैयार, आगरा जोन के एडीजी ने फोर्स को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मतदान से पहले की शाम चुनौती भरी, रहें तैयार, आगरा जोन के एडीजी ने फोर्स को दिए दिशा-निर्देश
Tue, 08 Feb 2022 11:25 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:25 AM IST
सार
एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने अर्ध सैन्य बल और राज्य सशस्त्र बल से कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एडीजी राजीव कृष्ण ने दिए दिशा-निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में अर्ध सैन्य बल और राज्य सशस्त्र बल को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराना और ईवीएम की सुरक्षा अर्ध सैन्य बलों की जिम्मेदारी है। इसलिए ध्यान रखें कि मतदान से एक दिन पहले की शाम महत्वपूर्ण है। इसे सोने में नहीं जाने दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के आसपास की भौगोलिक स्थिति का जायजा ले लें। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। किसी तरह की कमी को मिलकर दूर करें। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ब्रीफिंग में बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आरपीएफ, एसएसबी के जवानों सहित ओडीसा, कर्नाटक, गुजरात, एमपी, पीएसी के अधिकारी शामिल थे। एडीजी ने बताया कि मतदान कराने और ईवीएम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी फोर्स की है। इसे सभी को मिलकर निभाना होगा। चुनाव आयोग ने जिस भरोसे के साथ अर्ध सैन्य बलों को यह दायित्व दिया है, उसको कायम रखना है।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्ध सैन्य बल और राज्य सशस्त्र बल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
किसी वोटर के यहां नहीं करें भोजन
एडीजी ने कहा कि फोर्स के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। इसलिए ध्यान रखें कि किसी वोटर के यहां ऐसे कोई कार्यक्रम में शामिल हों, जिससे किसी को शिकायत का कोई मौका मिल जाए। खासतौर पर गांव में किसी वोटर के यहां जाकर भोजन नहीं करें। गांव के लोगों से जानकारी ली जा सकती है।चुनाव ड्यूटी में आई 129 कंपनी फोर्स
बीएसएफ : 15 कंपनीसीआईएसएफ : 12 कंपनी और दो प्लाटून
सीआरपीएफ : 20 कंपनी
आईटीबीपी : 12 कंपनी
आरपीएफ : 12 कंपनी
एसएसबी : 20 कंपनी
ओडीसा सशस्त्र पुलिस : सात कंपनी
कर्नाटक सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी
गुजरात सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी
मध्य प्रदेश पुलिस : पांच कंपनी
पीएसी : छह कंपनी